
Deoghar: झारखंड के गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हुईं। इस क्रम में वह देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु भी मौजूद थे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) देवघर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज दास,देवघर मेयर रवि राउत,वरिष्ठ नेता सुरेश शाह, महानगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, हीरा देवी, संतोषी शर्मा, जय नाथ मंडल, पप्पू गुप्ता, शहनाज परवीन ,पार्षद अमरेश ज्योति,सचिन राउत,अभिषेक कुमार सहीत दर्जनों कार्यकर्ता की भागीदारी रही। सभी ने एकजुट होकर कल्पना सोरेन का स्वागत किया।
बताते चलें कि असम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रवानगी के क्रम में दोनों झामुमो नेता देवघर एयरपोर्ट पर उतरे थे।
मौके पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इस बार झामुमो अकेले असम में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और निश्चित रिज़ल्ट भी हमारे फेवर में होगा। आज हमारे दोनों नेता असम में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए हैं हम लोगों ने मिल कर उन्हें शुभकामनाएं दिया है।


