
Deoghar : देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए आरोपों का नाम छोटू कुमार महतो उर्फ सुखड़ा है जो थाना इलाके के हनुमान टिकरी मोहल्ला का रहने वाला है।

बताते चलें कि 17 मार्च को हदहदिया पुल हनुमान टिकरी के पास से बांका जिला के सुईया निवासी जय कृष्ण वर्णवाल की बाइक दिनदहाड़े चोरी कर ली गई थी।

इसे लेकर नगर थाना में कांड संख्या 124 / 26 में बाइक चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। उपरांत वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस की एक टीम बाइक कि बरामदगी को लेकर छापेमारी के लिए गठित कि गई।
टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खांगला गया और आरोपी की पहचान की गई। उपरांत पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी किए गए सुपर स्प्लेंडर बाइक को भी बरामद कर लिया।
छापेमारी टीम में नगर थाना के एएसआई घनश्याम गंझु, पुअनि मुकेश कुमार तिवारी, पुअनि सुमंत प्रसाद सहित सशस्त्र बल शामिल थे।


