
Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला रांची के डगराटोली बुटी मोड़ निवासी सोनी कुमारी, पति संजीव कुमार ने दर्ज करायी है। मामले में देवघर निवासी मुरारी, प्रिंस सिंह, केशव एवं माधव को आरोपी बनाया है।

कहा है प्रिंस सिंह ने एक वर्ष पूर्व उसके पति से तीन लाख रुपये उधार लिया था। 24 दिसंबर को प्रिंस ने अपने घर पर रुपये लौटने की बात कहकर बुलाया था। कहा है कि जब वह अपने पति व बच्चों के साथ उसके घर पहुंचे। उसके बाद मुरारी सिंह की पत्नी ने उनलोगों को घर के अंदर बुला कर मेन गेट बंद कर दिया। गेट बंद करते ही उपरोक्त सभी लोग उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। जब वह बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


