
Deoghar: महादेव की पावन धरती देवघर में आज बुधवार को स्टोरी एंड इंटरटेनमेंट 45 के बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “बाबा बैद्यनाथ ही सहारा” का शुभ मुहूर्त बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गायक मनीष पाठक द्वारा मुहूर्त शॉट देकर फिल्म की विधिवत शुरुआत की गयी। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रशांत सिन्हा द्वारा नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया।

फिल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से रौशनी झा,रौशन मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र,डॉ.प्रणय कुमार,बबलू साह, दीनानाथ शर्मा एवं अरुण कुमार दास शामिल हैं। फिल्म की पटकथा एवं निर्देशन शत्रुघ्न प्रसाद द्वारा किया जा रहा है,जबकि कथा, गीत एवं निर्माण की जिम्मेदारी सच्चिदानंद मिश्र ने संभाली है।
संगीत निर्देशन मनोज झा, डीओपी एवं संकलन राजेश केसरी, कला निर्देशन पावन राय, प्रोडक्शन कंट्रोलर बमशंकर दुबे तथा संवाद एवं पब्लिसिटी डिजाइन उदयेश रवि द्वारा किया जा रहा है।
मुहूर्त के दौरान उपस्थित सभी कलाकारों एवं टीम सदस्यों ने फिल्म की सफलता के लिए बाबा बैद्यनाथ से आशीर्वाद लिया और विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान बनाएगी।
फिल्म “बाबा बैद्यनाथ ही सहारा” धार्मिक और सामाजिक भावनाओं से जुड़ी हुई एक विशेष प्रस्तुति होगी, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।


