
Deoghar News : देवघर जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के जसोबांध गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला किये जाने की बात सामने आयी है। दोनों को इलाज के लिये पहले इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पिता गुणाधर गोस्वामी की हालत को गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं बेटा देघरू गोस्वामी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा डायन बिसाही का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी और रड से गुणाधर गोस्वामी पर हमला कर दिया गया।
जब उसका पुत्र देघरू गोस्वामी बीच बचाव करने गया तो उस पर भी रड से हमला कर कर दिया गया। इस घटना में दोनोें पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये।
बताया कि घटना को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत दिया गया है। पुलिस मामले की जांच मेें जुट गयी है।


