
Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित बिरसा चौक रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार देर रात 2:30 बजे नशे में धुत कार सवार युवक दीवार तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। इस दौरान ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले कर चली गई। कार में कुल तीन व्यक्ति सवार थे।

रेलवे ट्रैक पर गिरने से सभी घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर हादसे में घायल हुए सभी को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी ओर रेलवे स्टाफ के द्वारा कार को रेलवे ट्रैक से हटाया गया।



