
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे एक हत्या के आरोपी बिहार के खगड़ीया जिला के रहने वाले कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद गुरूवार को जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम गुड्डू सिंह है जो खगड़िया जिला के पसराहा का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी में कुंडा थाना के एसआई संतन कुमार यादव और अनिमानन्द टोप्पो का अहम भूमिका निभाई है। गुप्त सूचना पर थाना के दोनों एसआई ने खगड़िया से छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार गुड्डू सिंह पर खगड़िया जिला के बिहपुर, परबत्ता और पसराहा थाना में 16 मामला दर्ज है। जिसमें से पांच हत्या और अन्य आर्म्स एक्ट और रंगदारी का है। कुछ दिन पूर्व ही वह खगड़िया जिला के एक मामले में सजा काट कर बाहर निकला था।
क्या है पूरा मामला
वर्ष 2017 के 01 मार्च को कुंडा थाना क्षेत्र के चरकी पहड़ी के पास खगड़िया जिला के पसराहा निवासी राजकिशोर सिंह उर्फ बबलू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में बबलू सिंह के सहयोगी हिमांशु सिंह को भी गोली लगी थी जो घायल हो गया था। इसे लेकर मृतक बबलू सिंह की पत्नी पूनम वर्मा ने हत्या का मामला दर्ज कराया था जिसमें गुड्ड् सिंह को मुख्य आरोपी बनाया था। मामले में कहा था कि राजनीतिक वर्चस्व के कारण गुड्डू सिंह ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी।
राजनीति लड़ाई में गुड्डू ने करायी थी राजकिशोर की हत्या
वर्ष 2017 मे जिस वक्त राजकिशोर सिंह उर्फ बबलू सिंह की हत्या हुई थी उस समय देवघर की एसपी ए विजया लक्ष्मी थी। घटना का उद्भेदन सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुआ था। घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो का निकाला गया और बिहार के खगड़िया, मधेपुरा एवं कटिहार पुलिस का सहयोग लिया गया था। राजकिशोर हत्याकांड का खुलासा करने में तकनिकि साक्ष्य का बहुत मदद मिला था। उस वक्त पहले अंग्रेज को गिरफ्तार किया गया था। उसने पुछताछ में उसने पुलिस के समक्ष यह खुलासा किया था कि राजकिशोर और गुड्डू के बीच बहुत दिनों से राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। उसी हत्या कराया था। पुलिस के समक्ष अंग्रेज से बताया था कि राजकिशोर पर विक्की उर्फ विकास मेहता ने गोली चलायी थी। जबकि हिमांशु को बूचा ने गोली मारी थी और सूजय अपनी गाड़ी चला रहा था। वहीं पंकज एवं पिकेश के साथ वह स्कार्पियो में बैठा रह गया था।
रेकी कर की गयी थी हत्या
उस वक्त गिरफ्तार अंग्रेज से पुलिस को बताया था कि गुड्डू एवं सुड्डू के कहने पर सूजय का स्कार्पियो किराये पर लेकर हमलावर विक्की उर्फ विकास मेहता व बूचा को लेकर 26 फरवरी 2017 को ही देवघर पहुंच गया था। जसीडीह के संथाली स्थित एक परिचित के रूका था। उपरांत हत्या से पूर्व राजकिशोर सिंह की रेकी तीन चार दिन तक की गयी थी।


