
Deoghar: फोटो शूट करने के नाम पर गैंगटोक के रहने वाले एक व्यक्ति को देवघर लाकर लगभग उसके सात लाख के सामान की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में सिक्कम के गंगटोक जिला के अपर सिचे मैरीगोल्ड निवासी उमेश चन्द्र प्रधान ने देवघर नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें व्यक्ति कार्तिक को आरोपी बनाया है।

कहा है कि 18 फरवरी को उसके एक दोस्त ने बताया कि एक फोटो शूट प्रोजेक्ट है जिसमें कार्तिक नामक व्यक्ति गेंगटोक आ रहा है। दोस्त ने उसे उसका नंबर भी दिया। उपरांत उसने उक्त नंबर पर उससे संपर्क किया और उससे होटल में मिलने का अनुरोध किया। वह उससे मिलने होटल पहुंचा तो उसने अपना नाम कार्तिक बताया। उसके बातचीत से वह उसके झांसे में आ गया।
19 फरवरी को उसके साथ गेंगटोक के कई इलाके में घूमने गया। उसके बातचीत से वह काफी प्रभावित हो गया। 21 फरवरी को उसने देवघर में फोटो शूट की बात कह कर अपने साथ किराये के वाहन में लेकर आया। उसे झोंसागढ़ी स्थित सत्यम पैलेस होटल में रूकवाया। 22 फरवरी को वह होटल के बाथरूम में नहाने चला गया।
उसी दौरान आरोपी ने बाहर से बाथरूम केा बंद कर उसका सिनेमा कैमरा (आर 5 सी)नेटफ्लिक्स द्वारा अनुमोदित कैमरा, साथ में अटैचमेंट लेंस, फ्लैस लाइट, कैमरा चार्जर, सैमसंग का मोबाइल, कपड़े, वोटर आई कार्ड, एटीएम कार्ड, (सामान की कीमत लगभग सात लाख) की चोरी कर फरार हो गया।
उसने बताया कि घटना की शिकायत देने पहले देवघर नगर थाना पहुंचा लेकिन वहा शिकायत नहीं ली गयी।
उपरांत उसने जीरो एफआईआर सदर पुलिस स्टेशन गैंगटोक में कराया है। उपरांत देवघर नगर थाना में 22 मार्च को मामला दर्ज किया गया।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।



