
Deoghar: देवघर में इन दिनों बदमाशों ने लूट व छिनतई का नया तरीका ढूंढ लिया है। अब बदमाश दिनदहाड़े डिजिटल तरीके से छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। घटना कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन के पास की है। जहां एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बदमाशों द्वारा जबरन 30 हजार ट्रांसफर करा लिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड मोहल्ला निवासी राजकुमार महथा एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है। वह क्षेत्र में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान तपोवन के पास कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाश जबरन पैसा की मांग करने लगे। राजकुमार ने जब कहा कि उसके पास कैश नहीं है तो उन लोगों ने जबरन उसका मोबाइल निकलवाया और उससे यूपीआइ के माध्यम से 30 हजार एक खाता में ट्रांसफर करा लिया।

उसके बाद सभी वहां से भाग गए। घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


