
Deoghar News : देवघर अग्निशमन कार्यालय के समीप स्थित ओवर ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति को घायल अवस्था में पीसीआर वाहन 4 की पुलिस ने उठाकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है. घटना के संबंध में पीसीआर पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़े होने की सुचना दी थी.

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर इलाज जारी है वहीं पुलिस घायल व्यक्ति की पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है



