Deoghar Cyber Crime News : साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं लोगों को साइबर ठगी के बारे में अभियान चलाकर जागरूक भी किया जा रहा है।

साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों में जिले के सोनारायथाढ़ी थाना क्षेत्र पिपरसोल निवासी प्रमोद कुमार यादव दास, माहपुर निवासी कलाम अंसारी तथा पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सिमरातरी निवासी धनजय दास के नाम शामिल हैं।

पुलिस ने उनके पास से 04 मोबाइल फोन व 04 सिम कार्ड व 5200 नकद रुपया बरामद किया है। इन आरोपितों को जिले के सोनारायथाढ़ी थाना इलाके के तिलौना स्थित जंगल झड़ी से पकड़ा गया है।
पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ के क्रम में बताया गया कि वे लोग मुख्य रूप से पीएम किसान योजनाओं के लाभुकों को फर्जी किसान योजना का लिंक भेज कर ठगी का शिकार बना लेते हैं।
पूछताछ करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में साइबर थाना के इंस्पेक्टर ,नागेंद्र कुमार सिन्हा एसआइ अजय कुमार और सोनारायथाढ़ी थाना की पुलिस टीम शामिल थी।



