

पाकुड़।

महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर नरायणगढ़ के पास धान लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार सुविल सोरेन का मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिरिशतल्ला निवासी सुविल सोरेन के रूप में की गयी है।

जानकारी के अनुसार, बाइक चालक सुविल सोरेन महेशपुर से पाकुड़िया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नारायणगढ़ मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और बाइक सवार को रौंदते हुए आगे निकल गया। जिससे मौके पर ही सुविल सौरेन की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर महेशपुर थाना के एसआई ब्रजकिशोर सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।



