
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के चांदडीह गावं में एक व्यक्ति कि संदिग्घ परिस्थिति में मौत हो गयी। बताया जाता है कि उसे फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। मृतक का नाम 25 वर्षीय राजेन्द्र कुमार दास है।

वह जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि परिजन उसे फांसी से उतारकर इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचे जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उपरांत कुंडा पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बताया जाता है कि वह मंगलवार की शाम को अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था।
जहां देर शाम उसने कमरे में जाकर फांसी के फंदे से लटक गया। किस वजह से उसने फंासी लगायी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।



