
Deoghar Cyber Crime News : Deoghar SP सौरभ के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एटीएम में कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में मंगलवार को एसपी देवघर सौरभ ने एक प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी। एसपी ने कहा कि इन अपराधियों द्वारा पिछले कई माह से जिले के नगर थाना, जसीडीह एवं कुंडा थाना इलाके में स्थित एटीएम में डिस्पोभेन के निडिल से फेविक्विक लगाकर ग्राहकों के एटीएम से अवैध रूप से रूपये निकालने कि घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

इस गिरोह को पकडनें के लिये साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की।
बताया के गिरफ्तार अपराधियों ने देवघर ही नहीं गिरिडीह, धनबाद बोकारो और बिहार के मुंगेर मेंे इस तरह की घटना को अंजाम दिया करते थे। बताया कि पुछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी खुद को एटीएम का फर्जी तकनीशियन या बैंक कर्मी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे।
कार्ड फंसने पर मदद के बहाने पीड़ित से पिन नंबर हासिल कर लेते थे और बाद में उसी कार्ड से पैसे निकाल लेते थे।
गिरफ्तार आरोपी दिलखुश कुमार बिहार के नवादा जिला के धमौल थाना क्षेत्र के अंजुनार, रजनीकांत कुमार उर्फ टिंकु, मोहन कुमार और मनीष कुमार सिंह तीनों बिहार के जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव के रहने वाले हैं।
इनके पास से 08 मोबाइल, 06 सिम कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, एक स्कॉर्पियो वाहन, गोंद लगा डिस्पोजल नीडल तथा 30,070 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई में वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा, थाना प्रभारी देवेश कुमार भगत, पुलिस निरीक्षक नागेंद्र कुमार मंडल सहित साइबर थाना देवघर की टीम की अहम भूमिका रही।



