
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी मोड़ के पास बाइक और चार चक्का के बीच हुए टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घायल मनोज श्रीवास्तव और बरुण पांडये है। घायल मनोज ने बताया कि वरुण पांडे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे उसी क्रम में तीव्र गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक चार चक्का वाहन के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

इस घटना में वह और वरुण पांडे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


