
Deoghar News : देवघर जिले के साइबर थाना कि पुलिस ने जसीडीह थाना पुलिस के सहयोग से शनिवार को गुप्त सूचना पर चकाई मोड़ स्थित हनुमान नगर के पास से स्कार्पियो वाहन के साथ चार अपराधियों को दबोचा था।

पकड़े गये सभी अपराधी धोखाधड़ी कर ग्राहकों के एटीएम से रूपये की अवैध निकासी कर लेते थे। साइबर थाना पुलिस दूसरे दिन भी इन सबों से पुछताछ करने में जुटी है।

बताते चलें कि धराये सभी आरोपी बिहार के जमुई और नावादा जिला के रहने वाले बताये जाते हैं।
इनके पास से पुलिस ने रविवार को जसीडीह थाना स्थित एक एटीएम मशीन से बिहार के जमुई जिला के सिमुलताला थाना क्षेत्र के टेलवा निवासी नितेश कुमार के एटीएम से निकाले गये करीब 27 हजार और
सतसंग स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से बंगाल के नॉर्थ 24 परगना बरासात निवासी असीम भुईंया के एटीएम कार्ड से निकाले गये 8500 रूपये बरामद किये हैं। पुलिस इन चारों को हिरासत लेकर लगातार पुछताछ करने में जुटी है।


