
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बमपास टाउन आदर्श कॉलोनी इलाके में अपनी मां के साथ किराये के मकान में रह रही एक नर्सिंग कॉलेज की 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम सत्यम कुमारी है जो मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव की रहने वाली है।

उसकी मां मनिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। रोते-कलपते मांं ने बताया कि उसके पिता रंधीर चौधरी मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। वह देवघर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का काम कर बेटी को पढ़ा रही थी। लेकिन शनिवार को अचानक क्या हो गया जो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

बताया जाता है कि मां कहीं बाहर काम से गयी थी। दिन के 2.30 बजे के आसपास सत्यम कुमारी अकेली घर पर थी। उसी दौरान उसने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब मां घर पहुंची तो देखा की कमरा अंदर से बंद और आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आ रहा है। उसके चिल्लाने की आवाज सूनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कमरे के खिड़की में झांक देखा तो उसे फांसी पर लटका पाया।
उपरांत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक के पहुंचने के बाद दरवाजा को तोड़कर उसे फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


