
Deoghar : देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक का नाम 52 वर्षीय विष्णु गुप्ता है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के महुआटांड़ का रहने वाला था।

बताया जाता है कि परिजनों द्वारा उसे सोमवार की देर रात को देवघर सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। डॉक्टर में ने जांच के बाद जहर खाने की बात बतायी।

मंगललवार की अहले सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गयी।
उपरांत परिजनों द्वारा गंभीर बिमारी से हुई मौत का हवाला देते हुए पुलिस को आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोघ किया और शव को अपने साथ लेकर चले गये।


