
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल चार व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पहली घटना देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाजार रोड के पास हुई। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये।

दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में महेशमारा निवासी घायल गुड्डू कुमार एवं नीरज कुमार के परिजन ने बताया कि दोनों किसी काम से मोहनपुर गए थे इस दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की जानकारी मोहनपुर थाना पुलिस को दे दी गई।
दूसरी घटना बिहार का जमुई जिला के सिमुलताला थाना क्षेत्र के टेलवा सियाटांड़ गांव के पास की है। जहां दो बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में चांदन थाना क्षेत्र के नोनिया गांव निवासी घायल छोटू तांती एवं विकास तांती के स्वजनों ने बताया कि विकास अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। उसी दौरान टेलवा सियाटांड़ गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों के परिजन को सूचना दिया। परिजन घटनास्थल पहुंचे उसके बाद दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।



