
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके में चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस चोरों को दबोचने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार की देर रात को चार से पांच की संख्या में आये चोरों ने थाना क्षेत्र के महेशमारा मोहल्ला में एक घर के मेन गेट को तोड़कर लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली।

जिस वक्त चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने तीन कमरे में घूस कर तीन आलमीरा को तोड़कर उसमें रखे नकदी, जेवरात और कपड़े तक की चोरी कर ली। घर में लगे सीसीटीवी में चोर चोरी करते कैद हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रिखिया पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद चोरों की पहचान करने को लेकर सीसीटीवी फुटेज को भी जांच के लिये ले गयी।
गृहस्वामी बजरंग कुमार मंडल ने रिखिया थाना में आवेदन देकर घर में चोरी होने को लेकर शिकायत किया है।
कहा है कि 27 सितंबर की देर रात को घर के सभी सदस्य खाना खा कर सोने चले गये। 11.40 बजे रात के आसपास मेन गेट के कुंडी के पास दिवार तोड़कर अज्ञात चोर घर के अंदर घूस कर चेारी को अंजाम दिया है। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। चोरों ने अलमीरा में रखा डेढ़ लाख नकद, सोने का दो चेन कीमत लगभग 1.50 लाख, सोने का कनवाली दो जोड़ा कीमत लगभग एक लाख, सोने का बजरंगबली का लॉकेट कीमत लगभग 30 हजार, चांदी का पांच जोड़ पायल, मठीया, बिछीया वजन लगभग 500 ग्राम कीमत लगभग 40 हजार, पांच किलो कांसा का बर्तन, एक मोबाइल, पुस्तैनी जमीन का कागजात सहित अन्य सामन की चोरी कर ली। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी का तार भी काट दिया। कहा है कि रात के करीब दो बजे निंद खुली तो देखा की घर का सामान इधर- उधर फैंका हुआ है। इधर रिखिया पुलिस शिकायत लेकर घटना की जांच में जुट गयी है।


