
Deoghar : देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतक का नाम शांति देवी पति कार्तिक पंडित है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के खसपेका गांव की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि उसकी हालत जब गंभीर हो गयी तो परिजनों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि उसे करंट लगा है।

सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर का कहना है कि महिला ने कोई विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिस वजह से उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी के डॉक्टर के द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गयी।
ओपी पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। महिला की मौत किस वजह से हुई अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
हालांकि मृतका के पति ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है।


