spot_img
spot_img

IMA National Committee for Elderly के सदस्य बनें Deoghar के जाने-माने चिकित्सक डॉ. आर एन प्रसाद

Deoghar: देवघर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. आर एन प्रसाद को आईएमए की नेशनल कमिटी फ़ॉर ईल्डरली का सदस्य बनाया गया है। 2022-23 और 2023-24 की अवधि के लिए डॉ. आर एन प्रसाद को IMA की इस स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है।

गौरतलब है कि, 28 दिसंबर, 2022 को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित आईएमए की केंद्रीय परिषद की 143वीं साधारण बैठक आयोजित हुई थी। बैठक के निर्णय के अनुसार 2022-23 और 2023-24 की अवधि के लिए IMA की नेशनल कमिटी फ़ॉर ईल्डरली की स्थायी समिति का पुनर्गठन किया गया।

इस समिति में एक चैयरमैन और दो वाईस चैयरमैन सहित विभिन्न राज्यों से 16 सदस्य चुने गए। जिसमे झारखंड के देवघर से डॉ. रामनाथ प्रसाद को सदस्य बनाया गया है।

डॉ. आर एन प्रसाद को मिले इस जिम्मेवारी से जहां देवघर के चिकित्सकों में खुशी का माहौल है, वहीं डॉ. आर एन प्रसाद ने इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!