
Jharkhand Municipal Corporation Election Results: झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना आज शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है। कई नगर निकायों में परिणाम आने लगे हैं।

देवघर जिलांतर्गत मधुपुर नगर परिषद के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। कई वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं।

वार्डवाइज नतीजों की घोषणा
वार्ड नंबर एक
मो. शाहिद इम्तियाज 451 मत जीते
मोहम्मद अनवर आलम 417 मत हारे
जीत का अंतर 34 मत
वार्ड नंबर 2
मोहम्मद सैफ अंसारी 507 मत जीते
मोहम्मद असलम 161 मत हारे
जीत का अंतर 346 मत
वार्ड नंबर 3
मोहम्मद नौशाद आलम 446 मत जीते
अफसरी परवीन 244 मत हारी
जीत का अंतर 202 मत
वार्ड नंबर 4
मो.सज्जाद हुसैन 580 मत जीते
अल्ताफ हुसैन 398 मत हारे
जीत का अंतर 182 मत
वार्ड नंबर 5
मो. अजहरूल्ला उर्फ राशिद खान 413 मत जीते
शमीम खान 240 मत हारे
जीत का अंतर 173 मत
वार्ड नंबर 6
गौरव कुमार 384 मत जीते
प्रेम कुमार मंडल 226 मत हारे
जीत का अंतर 158 मत
वार्ड नंबर 7
मंजू देवी 509 मत जीती
पुनीता कुमारी 478 मत हारी
जीत का अंतर 31मत
वार्ड नंबर 8
शकीला खातून 692 जीती
शबाना परवीन 440 मत हारी
जीत का अंतर 251 मत
वार्ड नंबर 9
रमेश कुमार 717 मत जीते
गंगा दास 163 मत हारे
जीत का अंतर 554 मत
वार्ड नंबर 10
जरीफा खातून 787 मत जीती
अनिशा कुमारी 669 मत हारी
जीत का अंतर 118 मत


