
Deoghar: देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र की पंदनिया रामपुर के पास के पास रविवार की शाम को हुए सड़क हादसे में जहां बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गयी। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के भंडरो गांव का रहने वाला है। घटना की बावत मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 15 वर्षीय गुड्डू मंडल गावं के ही रामू मंडल के साथ बाइक पर बैठकर कुछ काम से घर से मधुपुर जा रहा था। मृतक बाइक के पीछे बैठा था। उसी दौरान पंदनीया रामपुर के पास एक चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में धक्का मार दिया।

इस घटना में गुड्डू मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रामू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। रामू मंडल को पहले इलाज के लिये धनबाद ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिये दुर्गापुर रेफर कर दिया गया।
इधर, सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा गुड्डू के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


