
Deoghar: निशिकांत दुबे के प्रोत्साहन से ही गोड्डा में पावर प्रोजेक्ट में अडाणी ग्रुप ने प्रवेश किया है और इनकी ही सलाह से गोड्डा में ही सीमेंट प्लांट की स्थापना अडाणी ग्रुप द्वारा की जा रही है। ये बातें गौतम अडानी ने देवघर में कही।

देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को देवघर पहुंचे। यहां सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर उनका आगमन हुआ। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गौतम अडानी ने कहा कि निशिकांत दुबे के प्रोत्साहन से ही गोड्डा में पावर प्रोजेक्ट में अडाणी ग्रुप ने प्रवेश किया है। गौतम अडानी ने बताया कि निशिकांत दुबे का सहयोग पावर प्रोजेक्ट और ग्रुप को लेकर हमेशा पॉजिटिव रहा है। काफी गाइडेंस उनके द्वारा दिया गया है। यही वजह है कि हम झारखंड के अंदर इन्वेस्ट कर सके हैं।


गौतम अडानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी निशिकांत दुबे के ही सलाह पर गोड्डा में सीमेंट प्लांट की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फैसले से जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि गौतम अडानी ने मेरे रिक्वेस्ट पर झारखंड में इतना बड़ा इन्वेस्टमेंट किया है। झारखंड बनने के बाद झारखंड का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट गोड्डा में है। जिससे गोड्डा की तस्वीर बदली है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। जिसके लिए मैं हमेशा गौतम जी का शुक्रगुजार रहूंगा।

बता दें कि देवघर पहुंचते ही सबसे पहले गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा की विशेष पूजा – अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काफी दिनों से बाबा के दरबार आने की इक्षा थी। बाबा की पूजा कर मन में शांति का संचार हुआ है। उन्होंने बताया कि बाबा से झारखंड सहित पुरे देश कल्याण को लेकर कामना की है।



