
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित पांडेय मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार सुबह की है। मृतक की पहचान सारवां थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव निवासी 55 वर्षीय किशन मंडल के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि उसके घर में सूर्याहू पर्व मनाया जा रहा है। इसी को लेकर वह स्कूटी लेकर जरूरत का सामान खरीदने देवघर की ओर आ रहा था। उसी दौरान पांडेय मोड़ के समीप तेज गति से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। धक्का इतनी जबरदस्त थी कि उसके सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं स्कूटी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। इधर स्वजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।
मौत की जानकारी होते ही पूरे परिवार के सदस्यों के बीच मातम छा गया। सभी का रो-रोकर हाल बुरा हो रहा था। इधर कुंडा पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


