
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बमपास टाउन स्थित महाशय विवाह भवन से 12 फरवरी की देर रात को शादी समारोह के दौरान चोरों ने लगभग 14 लाख के जेवरात की चोरी कर ली।

इस संबंध में जामताड़ा जिला में कार्यरत स्पेशल ब्रांच के अवर निरीक्षक बिहार के लखीसराय जिला के बढ़ईया थाना क्षेत्र के ह्रदनबीघा निवासी अभिनव कुमार ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

जिसमे कहा है कि परिवार के सभी सदस्य छोटे भाई अभिषेक कुमार के शादी में बारात बमपास टाउन स्थित महाशय विवाह भवन पहुंचे थे। देर रात को बरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान चोरों ने बैग में भरे लगभग 14 लाख के जेवरात की चोरी कर ली।
चोरी की घटना विवाह भवन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। कहा है की चोरी हुआ जेवरात दुल्हन को देने के लिए रखा था।
चोरी हुई जेवरातों में एक हार सेट गोल्ड का, एक जोड़ा बड़ा सोने का कानवाली, एक जोड़ा छोटा कनवाली, चांदी का चैन एक, चांदी का एक जोड़ा मोटा पायल और एक जोड़ा पतला पायल, बिछिया पांच और एक चांदी का चाभी का रिंग, जेंट्स का एक सोने का रिंग और एक कानवाली और 30000 नकद शामिल है।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गई है।


