
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी। आनन- फानन में परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला का नाम बंसती देवी है। बताया जाता है कि खाना बनाने के क्रम में उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। हो हल्ला करने पर परिजन दौड़कर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

इधर घटना की जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


