
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिलासी स्थित एक होटल शुभम वाटिका से तीन अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों की गिरफ़्तारी 08 फरवरी की देर रात हुई। जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

जेल गये आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा लेन निवासी अंकित झा उर्फ ब्रुशली, चक्रवर्ती लेन निवासी रौशन मिश्रा उर्फ नेहाल मिश्रा और रिखिया थाना क्षेत्र के खपरोडीह निवासी दिलीप कुमार यादव के नाम शामिल हैं। इन सबों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतुस बरामद किया है।

सोमवार को नगर थाना एक प्रेसवार्ता कर सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिलासी शुभम वाटिका में कुछ अपराधकर्मी जुट कर पार्टी मना रहे हैं और अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिये योजना बना रहें है।
उक्त सूचना पर नगर थाना प्रभारी पुनि राजीव कुमार, थाना के पुअनि मुकेश तिवारी, पुअनि घनश्याम गंझु, पुअनि दिलीप मुंडा के साथ जवानों का एक टीम गठित कर छापेमारी के लिये भेजा गया। टीम ने छापेमारी कर तीनों अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि अंकित झा उर्फ ब्रुशली शहर एक गैंग से ताल्लुक रखता है। उसके खिलाफ रंगदारी, धमकी देने और मारपीट करने के कई मामले में पूर्व में दर्ज हैं। वहीं रौशन मिश्रा उर्फ नेहाल मिश्रा हत्या सहित कई मामलों को आरोपी रहा है। जेल गये दिलीप कुमार यादव का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।


