
Deoghar : देवघर नगर थाना पुलिस ने अलग- अलग मामले में गिरफ्तार हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

नगर थाना कांड संख्या 60/26 महिला के साथ मारपीट करने के मामले में सारठ थाना क्षेत्र के ओझाडीह गंडा निवासी आरोपी श्याम सुंदर पंडित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

उस पर जसीडीह थाना क्षेत्र के बदनाडीह निवासी सोनम कुमारी ने मारपीट करने का आरोप लगाया था। बिजली तार चोरी करने के मामले में आरोपी नगर थाना क्षेत्र के केकेएन स्टेडियम मीना बाजार निवासी राजीव धपरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
उसके पास से चोरी के बिजली के तार को भी बरामद किया गया है। बताते चलें कि बिजली तार चोरी कर लिये जाने को लेकर थाना क्षेत्र के जुनपोखर निवासी अभिषेक कुमार कांड संख्या 61/26 में मामला दर्ज कराया था।
वहीं थाना कांड संख्या 62/26 में अर्म्स एक्ट का आरोपी कुंडा थाना क्षेत्र के बंधा बैजनाथपुर निवासी रोहित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। उसके पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।


