Ranchi: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को झामुमो (JMM) ने समर्थन देने की घोषणा की है। यह निर्णय जेएमएम की सेंट्रल कमिटी में लिया गया है। पार्टी प्रमुख और सांसद शिबू सोरेन (MP Shibu Soren) ने गुरूवार को इस संबंध में पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को सूचना जारी कर दी है।
जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक कहा गया है कि राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं।आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है। ऐसे में पार्टी ने चुनाव द्रौपदी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है।
शिबू सोरेन द्वारा सभी सांसदों और विधायकों से कहा गया है कि वे 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करें।