
Deoghar News : विषपान करने से गंभीर हुई युवती का इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मृतका का नाम 20 वर्षीय सबिता मुर्मू है।

वह जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव की रहने वाली थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को अपने साथ शुक्रवार की देर रात को लेकर चले गये।

बताते चलें कि उसे गंभीर अवस्था में शुक्रवार को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां इलाज के क्रम में देर रात को मौत हो गयी।


