
Deoghar : सड़क हादसे में घायल हुए एक छात्र को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र का नाम 16 वर्षीय शुभम कुमार है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के धोनी गांव का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह बोर्ड का परीक्षा देने सरैयाहाट गया था। परीक्षा देने के बाद एक दोस्त के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान कोठिया मोड़ और सरैयाहाट के बीच एक स्कार्पियो वाहन ने बाइक मेे धक्का मार दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले इलाज के लिये सरैयाहाट स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्तपाल भेज दिया गया।
बताया कि मौके पर से बाइक चालक इसका दोस्त भी फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।


