
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में एससी एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला रिखिया थाना क्षेत्र के पुंसिया बलसारा निवासी बॉन्गी देव्या ने दर्ज कराया है। मामले में मुंगेर जिला के न्यू रामपुर निवासी कृष्णानंद सिंह, कुमकुम देवी, सोनू कुमार सिंह सहित चार पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।

कहा है कि उसके दादा ससुर बिगन पासी के नाम मौजा पुंसिया थाना नंबर 579 अंतर्गत जमाबंदी संख्या 85 में 04 एकड़ 85 डिसमिल जमीन था। दादा ससुर के वंशजों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। जिसमें उसके हिस्से में 2.5 एकड़ जमीन मिला है जिस पर वह शांतिपूर्वक दखल कर रही थी।

उक्त जमीन के चारदीवारी के अंदर एक घर बना रही थी। जमीन पर एडबेस्टस लगाने के लिए जोड़ाई का काम भी पूरा कर लिया था। इसी बीच 22 मई को उपरोक्त लोगों ने जबरन उस पर एडबेस्टस डालकर चौकी डालकर जबरन दखल कब्जा कर लिया। जब वह मना करने गई तो उसे जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।



