Deoghar: मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के पास शनिवार को सुबह 5.45 बजे के आसपास एक स्वीफ्ट डिजायर कार से मॉर्निंग वॉक पर निकले 67 वर्षीय एक बुजुर्ग को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया गया। जिसमे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक का नाम दुबराज यादव है जो थाना क्षेत्र के चोपा का रहने वाला है।
धक्का मारने के बाद कार पर सवार सभी लोग वाहन को घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गए। मृतक मोहनपुर हाई स्कूल पियून पद से 7 वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हुआ था। जानकारी मिलते मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को एक ऑटो में लाद कर परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि हर दिन की भांति आज भी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान एक अनियंत्रित स्वीफ्ट डिजायर कार ने पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।