
Deoghar: नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित आज सोमवार को पूरे नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया का चौथे दिन में देवघर जिला अंतर्गत देवघर नगर निगम में आज महापौर पद को लेकर 08 प्रत्याशियों ने नामांकण कराया।

इसमें अशोक कुमार मिश्र, नागेन्द्र नाथ बलियासे, रवि कुमार केशरी, सूरज कुमार झा, रीता चौरसिया, धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, मंजू देवी और सुनील कुमार गुप्ता शामिल हैं।

इसके अलावे नगर परिषद मधुपुर में आज अध्यक्ष पद को लेकर 01 प्रत्याशी (मित्ती कुमारी) ने नामांकण कराया।
जिला अन्तर्गत देवघर नगर निगम एवं मधुपुर नगर परिषद में वार्डवार नाम निर्देशन से संबंधित विवरणी निम्नलिखित है-
- मधुपुर नगर परिषद में वार्ड संख्या 13 से 23 में वार्ड पद हेतु 25 प्रत्याशियों ने नामांकण कराया।
- देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 12 में वार्ड पद हेतु 32 प्रत्याशियों ने नामांकण कराया।
- देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या 13 से 24 में वार्ड पद हेतु 29 प्रत्याशियों ने नामांकण कराया।
- देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या 25 से 36 में वार्ड पद हेतु 37 प्रत्याशियों ने नामांकण कराया।
- मधुपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 01 से 12 में वार्ड पद हेतु 27 प्रत्याशियों ने नामांकण कराया।



