
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के ऊपर सिंघवा मुहल्ले में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में घायल चांदनी देवी के परिजनों ने बताया कि धान की फसल थ्रेसर मशीन से झाड़ रही थी। उसी क्रम में उसकी चपेट में आ गई। जिससे उसकी पेट का आंत फटकर बाहर आ गया। आसपास में काम कर रहे लोगों ने मशीन को बंद किया और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वहीं घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


