
Deoghar : देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र के जसीडीह दुमका रेलवे लाइन पर स्थित ऊपर सिंघवा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मृतक का नाम मोहम्मद अकरम है जो बरमसिया का रहने वाला है।

बताया जाता है कि वह अपने पुराने घर बद्धना टिल्हा बरमसिया से पैदल जा रहा था। उसी क्रम में वह रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची और उसे उठाकर पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



