
Deoghar News : देवघर जसीडीह थाना इलाके के माधोपुर गांव में अंज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची नगर थाना इलाके के छातीसी मोहल्ला निवासी गणेश राउत की बेटी है।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देख कर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।

गणेश राउत ने बताया की उसकी बच्ची मामा घर में थी। वहीं घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान अंज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।



