
Deoghar : शहीद आश्रम में अलग झंडोत्तोलन किया कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं ने और वे लोग उस जगह नहीं गये जहां पहले एक कथित शराब माफिया की जमीन पर देशी शराब पीने का अड्डा के नाम से वह जगह बदनाम था.

वहीं जिलाध्यक्ष बैठक करते हैं और ये भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंजूर नहीं है . ज़मीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्रज भूषण राय के नेतृत्व में शहीद आश्रम में अलग झंडोत्तोलन किया और नव मनोनीत विवादित अध्यक्ष मुकुंद दास के साथ झंडोत्तोलन में शामिल नहीं हुए!

मुकुंद दास अस्वीकार्य
कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं के इस ग्रुप का कहना है कि मुकुंद दास कभी भी कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं रहे. जिला कांग्रेस के अंदर भाजपा स्लीपर सेल वाले मात्र तीन चार लोगों ने मुकुंद दास को स्थानीय, पुर्व भाजपा विधायक और सांसद के इशारे पर हाइजेक कर रखा है और आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन्हीं कारणों से मुकुंद दास अस्वीकार्य है।


