
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना स्थित कुंडा मोड़ के पास यातायात पुलिस के वाहन से धक्का लगने से एक बाइक सवार अधिवक्ता घायल हो गया।

घायल का नाम जयराम सिंह है। जो सारवां थाना क्षेत्र के लस्करडीह के रहने वाले हैं। वर्तमान में कुंडा मोड़ के पास घर बना कर रह रहे हैं। उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया। घायल अधिवक्ता जयराम सिंह ने बताया कि वे बाइक से अपने गावं सारवांजा रहे थे।
उसी दौरान कुंडा मोड़ के पास पीछे से आ रही यातायात पुलिस की गाड़ी से धक्का मार दिया। बाइक सहित वे सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उठा कर इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।


