
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके के अलग- अलग स्थानों से दो बाइक चोरी कर ली गयी। इस संबंघ में बाइक मालिक के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है।

पहला मामला सदर अस्पताल परिसर का है। जहां सदर अस्पताल में प्रयोगशाला प्रोवेद्यिक के पद पर कार्यरत कुंडा थाना क्षेत्र के परशुराम नगर निवासी विभूति कुमार की बाइक चोरी कर ली गयी।

मामले में कहा है कि वह सदर अस्पताल परिसर में प्रत्येक दिन की तरह अपनी बाइक को लगाकर कार्यालय में काम करने चला गया। जब कुछ घंटे बाद बाहर निकला तो बाइक को वहां से गायब पाया।
आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक कहीं नहीं मिली। दूसरी बाइक चोरी की घटना कचहरी परिसर में घटी। जहां से सारठ थाना इलाके के नावादा गांव निवासी शंकर नापित की ग्लेमर बाइक की चारी कर ली गयी।
इस संबध में उन्होंने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया कि वह अपनी ग्लेमर बाइक को कचहरी परिसर में लगाकर कुछ कार्य से अंदर चला गया।
कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक जहां खड़ी किया था वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ भी पता नहीं चला। नगर पुलिस मामला दर्ज कर बाइक की खोजबीन में जुट गयी है।



