
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी कर आठ साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक किशोर को निरूद्ध किया गया है। गिरफ्तार सभी साइबर आरोपित को पुछताछ के बाद सोमवार को देवघर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि सभी आरोपित सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे यूजर्स को कैश बैक का झांसा देकर एवं बैंक कस्टमर को वाट्सएप के माध्यम से फ्रॉड लिंक भेजकर खाते से ऑनलाइन ठगी करने का कार्य करते थे। पुलिस ने इनसबों के पास से 11 मोबाइल और 13 सिमकार्ड बरामद किया है।

ये गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में बंगलु महरा, समीर महरा, प्रदीप दास ग्राम सोनातर थाना चितरा, बुलेट दास, दीपक दास साकिन नयाखरना थाना सारठ, दिलीप मिर्धा ग्राम सरकंधा थाना कुंडा और मो कासिम अंसारी साकिन पिपरा थाना सोनारायठाढ़ी के नाम शामिल हैं।



