
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने पिछले कई वषों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के एक आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। आरोपी का नाम अभिषेक सिन्हा उर्फ कालू है जो स्टेशन रोड का रहने वाला है।

आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाने सदलबल नगर थाना के एसआई जयचन्द सोरेन सदलबल पहुुंचे थे। न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर पर चिपकाया गया।

अगर आरोपी कुछ दिनों में थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।



