
Giridih: गिरिडीह के धनवार थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक करोड़ रुपय मूल्य के 35 किलो चांदी के साथ एक अपराधी को दबोचा गया है।

देर शाम एसपी डॉक्टर विमल कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हज़रत अंसारी धनवार थाना इलाके के मंगासो गांव का रहने वाला है। हज़रत के पास से बरामद चांदी की सिल्ली के साथ कई ज़ेवर शामिल है। जिसे चोरी कर जुटाया है,

एसपी ने बताया कि हजरत अंसारी एक शातिर अपराधी है। पुलिस ने इसे तब दबोचा, जब ये अपने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से जा रहा था। गाड़ी में ही चांदी का सिल्ली के साथ सारे जेवर रखे हुए थे। जिसे जब्त कर कर लिया गया और इसका बाजार मूल्य एक करोड़ के करीब है।



