

मधुपुर।

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव-2021 के लिए गुरुवार को प्रचार अभियान समाप्त हो गया। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है। 2 मई को पांच राज्यों के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही मधुपुर उपचुनाव के वोटों की गिनती होगी।

अब प्रत्याशी सिर्फ डोर-टु-डोर अपना कैंपेन चला सकते हैं।1990 से लेकर अब तक के चुनाव में ऐसा पहली बार है कि चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की संख्या मात्र 6 है।
यहां झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है।

मधुपुर में झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। झामुमो ने मरहूम हाजी हुसैन के बेटे हफीजुल हसन को प्रत्याशी बनाया है।



