
Deoghar News : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के जनकपुर रोहिणी गांव में एक व्यक्ति के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम 27 वर्षीय संतोष राम है। वह मूल रूप से बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गावं का रहने वाला है।

उसने अपने ससुराल जसीडीह थाना क्षेत्र के जनकपुर रोहणी गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

उपरांत घर का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पंचनामा किया उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के संबंध में मृतक संतोष राम की मां सुमित्रा देवी ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि संतोष 2 दिन पूर्व मकर संक्रांति मनाने के लिए अपने बच्चे और पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था।
उससे गुरूवार की सुबह फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि वह घर आ रहा है। करीब 2 घंटे बाद सूचना मिली कि उसने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।


