
देवघर : झुलसकर गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गयी है। मृतका 75 वर्षीय भांगो देवी जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव की रहने वाली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक ठंड से बचने के लिए वह मंगलवार की सुबह अपने घर में अलाव ताप रही थी। इस दौरान अचानक उसके कपड़े में आग पकड़ लिया।

जब तक आग बुझाया जाता वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसे स्वजनों के द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



