
Deoghar News : देवघर के SP सौरभ ने बुधवार को साइबर थाना, सदर अनुमंडल, सारवां अंचल, सदर अंचल, जसीडीह थाना, देवीपुर, मोहनपुर, सारवां एवं सोनारायठाढ़ी थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने सभी थाना के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी थानोंे को अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। कार्यप्रणाली कैसे बेहतर किया जाना है इसकी जानकारी दी।

वहीे लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। यह जानने का प्रयास किया कि कौन से मामले क्यों लंबित हैं। जहां भी अड़चन आ रही है उसे दूर करते हुए मामलों का निष्पादन करने को कहा।
वहीं मामलों के अनुसंधान में गुणवत्ता का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्र में साइबर आरोपितों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में भी चर्चा की।
मौके पर साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा, सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, सदर अंचल पुनि अनील कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी पुनि दीपक कुमार, सारवां अंचल पुनि केडी झा, मोहनपुर पुलिस निरिक्षक केएन सिंह, देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रिय रंजन, सारवां थाना प्रभारी कौशल सिंह, सहित अनुसंधान विंग तथा अपराध नियंत्रिण एवं विश्लेषण विंग के पदाधिकारी मौजूद थे।


