
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट के समीप बिजली के पोल में फंसे पतंग को उतारने के क्रम में एक किशोर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया है।
घटना के संबंध में पानी टंकी निवासी जख्मी सूरज कुमार के परिजनों ने बताया कि वह बिजली के पोल पर फंसे पतंग को उतारने के लिए गया था।
उसी क्रम में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से वह पोल से नीचे गिर गया। वहीं घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।



